हरदा

कमल पटेल पर विधायक डाँ दोगने ने लगाए आरोप

विधायक डाँ दोगने ने कहा पटेल द्वारा पुन:किया गया फर्जी कार्य

कमल पटेल पर विधायक डाँ दोगने ने लगाए आरो

  • विधायक डाँ दोगने ने कहा पटेल द्वारा पुन:किया गया फर्जी कार्

देखिए video कमल पटेल के द्वारा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया गया

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला की रिपोर्ट

हरदा :- भा.ज.पा. के नकली नेता के नाम से मशहूर सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल द्वारा झूठी वाहवाही व क्षेत्र की जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से पुनः फर्जी कार्य किया गया है। कमल पटेल द्वारा अपने निवास पर दिनांक 10/09/2025 बुधवार को जिन लोगों को कांग्रेसी बताकर भा.ज.पा. की सदस्यता दिलाई। वह पहले से ही भा.ज.पा. के लोग है। जनपद पंचायत खिरकिया में सिर्फ अध्यक्ष कांग्रेस की है परन्तु उपध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी जिनका नाम दैनिक अखबारों में प्रकाशित किया गया है वह पहले से ही भा.ज.पा. के है और विष्णु ठाकुर यह लगभग 20 वर्षों से भा.ज.पा. के सक्रिय सदस्य है व उनकी पत्नी भा.ज.पा. की टिकट पर चुनाव लड़कर पार्षद रह चुकी है व वर्तमान में भा.ज.पा. आदिवासी महिला मोर्चा की पदाधिकारी है। इसी तरह से अन्य व्यक्ति जिनको भा.ज.पा. के नकली नेता कमल पटेल द्वारा भा.ज.पा. की सदस्यता दिलाई गई है वह भी पूर्व से ही भा.ज.पा. के कार्यकर्ता है। कांग्रेस पार्टी का या मेरा उनसे कोई भी वास्ता नहीं है।

सांसद प्रतिनिधी कमल पटेल द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के कृत्य किए जा चुके है जो कि जग जाहिर है। कमल पटेल केवल हरदा जिले के विकास कार्यों को प्रभावित कर रहे है और साथ ही झूठा राजनैतिक श्रेय लेने के लिए लगातार मेरे कार्यकाल के दौरान स्वीकृत कराए गए विकास कार्यो का झूठा श्रेय लेना चाहते है परन्तु क्षेत्र की जनता समझदार है सब जानती है। मैं कमल पटेल को सलाह दूंगा की यदि वह सच्चे जनसेवक है तो झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश न करे क्योंकि जनता सब जानती है। आप हरदा विधानसभा से 25 साल विधायक रहे व चार बार मंत्री पद पर रहते हुए हरदा के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया, आपके द्वारा सिर्फ झूठे आश्वासन और झूठी घोषणाएं की गई।

मैं कमल पटेल से यह प्रश्न करता हूं कि आपने अपने कार्यकाल के दौरान हरदा एवं खिरकिया में ओवरब्रिज, खिरकिया में शासकीय कॉलेज, हरदा में लॉ कॉलेज, मॉडल कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, समय पर क्यों नहीं बनवा पाए जबकी यह लगभग 10 12 वर्षों से स्वीकृत थे। कृषि महाविद्यालय की भी आपके द्वारा कई बार घोषणा की गई परन्तु वह अभी तक नही बन पाया एवं गांगला से हंडिया रोड, हंडिया से गुल्लास रोड सहित जिले के अन्य सड़क मार्ग जो की आपके कार्यकाल से स्वीकृत पड़े हैं वह आप समय पर क्यों नहीं बनवा पाए। आपके कार्यकाल में हरदा जिले में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य भी 01 साल देरी उपरांत शुरू हुआ। इसे समय पर शुरू क्यों नही करा पाये। इनके अलावा भी बहुत से ऐसे सड़क मार्ग व पुल/पुलिया हैं जो काफी समय से स्वीकृत है परंतु आज तक उनका कार्य आपने क्यों शुरू नहीं करवाया। कमल पटेल के द्वारा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया गया। इन्हें सिर्फ विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेना आता है। इसलिए जनता द्वारा उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में नकार दिया गया और अब यह मेरे कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों को अपना बताकर झूठा श्रेय लेना चाहते है और लोगों को झूठे रोड़ व अन्य कार्यों का आश्वासन देकर गुमराह कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!