हरदा

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने हरदा व बावड़िया पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने हरदा व बावड़िया पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने हरदा व बावड़िया पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की 

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा 20 सितंबर 2025/ भारत सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को हरदा व बावड़िया पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कृषि मंत्री श्री चौहान ने ग्राम बावड़िया में श्री राजेंद्र सिंह राजपूत के निवास पर पहुँचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री दयाराम राजपूत एवं हरदा के श्री धरंजय इनानिया की माता स्वर्गीय भगवती बाई इनानिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने लगाया कदम का पौधा

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बावड़िया में संक्षिप्त प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक टिमरनी श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत के साथ कदम का पौधा भी लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!