जलबिहार महोत्सव हमारी प्राचीन धार्मिक आस्था संस्कृति का प्रतीक है। राकेश शुक्ला
जलबिहार महोत्सव हमारी प्राचीन धार्मिक आस्था संस्कृति का प्रतीक है। राकेश शुक्ला

जलबिहार महोत्सव हमारी प्राचीन धार्मिक आस्था संस्कृति का प्रतीक है। राकेश शुक्ल
भिंड से अवधेश भदौरिया की रिपोर्ट
देखिए video क्या कहा राकेश शुक्ला ने
गोरमी। नगर के ऐतिहासिक जल विहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री ओपी एस भदोरिया जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदोरिया एवं अध्यक्षता नगर पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा माहेश्वरी जाटव ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों ने पूजा अर्चना कर फीता काटकर जल विहार महोत्सव का भव्य शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलनकिया कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रदीप ताम्रकार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा माहेश्वरी जाटव ने उपस्थित सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल के साथ स्मृति चिन्ह स्वागत किया इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा की जलविहार महोत्सव 100 वर्षों से अधिक समय से लगातार आयोजित होता आ रहा है अब हम सब की जिम्मेदारी है कि इस मेले को जितना भव्य बना सके उतना भव्य रूप देने की आवश्यकता है क्योंकि जलविहार मेला हमारी धार्मिक एवं संस्कृतिआस्था का प्रतीक है इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री राकेश शुक्ला जी ने मेले में आने वाले व्यापारियों से दुकान का कोई भी शुल्क न लेने की घोषणा की और यह वादा किया कि हम जल्दी से जल्दी सरकार जलविहार मेले के लिए अलग से कोई स्थान हो उसके लिए शासन से स्थान आवंटन करवाने की कोशिश करेंगे




