झूठे प्रकरण में फँसाने के संबंध में निष्पक्ष जांच हेतु एस पी को ज्ञापन दिया
झूठे प्रकरण में फँसाने के संबंध में निष्पक्ष जांच हेतु एस पी को ज्ञापन दिया

झूठे प्रकरण में फँसाने के संबंध में निष्पक्ष जांच हेतु एस पी को ज्ञापन दिय
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा – दिनांक 24-09-2025 को राधेश्याम पिता श्री मांगीलाल, जाति- मीणा, निवासी ग्राम डेडगांव माल, थाना छिपावड़, ने एस पी शशांक को ज्ञापन के माध्यम से बताया की मेरे विरुद्ध श्रीमती श्यामवाई पति कपूरचंद, जाति – st द्वारा धारा 376 जैसे गंभीर अपराध का झूठा प्रकरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
दिनांक 21/09/2025 को लगभग शाम 4 बजे जब में अपने खेत पर था, उस समय उक्त महिला मेरे खेत में घास काटने आई। जब मैंने उसे घास काटने से रोका तो वह बदतमीजी पर उतर आई और मुझे धमकी दी कि “यदि घास काटने नहीं दोगे तो मैं थाने जाकर झूठी रिपोर्ट लिखवा दूँगी और पूरे परिवार को फँसा दूँगी।” इसके बाद उसी दिन शाम को वह थाने में भी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुँची।
महोदय, यह सम्पूर्ण प्रकरण निराधार एवं असत्य है। उक्त महिला का आचरण पूर्व से ही विवादास्पद रहा है। वह प्रायः ग्रामवासियों से झगड़ा करती है और उन्हें ब्लैकमेल करके परेशान करती रहती है। ग्राम के कई सम्मानित लोग इस बात के गवाह हैं तथा इसके संबंध में कथन देने के लिए तैयार हैं।
सभी ग्रामीण वासियों ने मांग की ।
1. इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराई जाए।
2. ग्रामवासियों के कथन दर्ज किए जाएँ।
3. झूठा प्रकरण बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जाए।
ओर जल्दी से जल्दी निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जाने की मांग की ।इस अवसर पर ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।




