हरदा विधायक डाँ दोगने द्वारा की गई प्रोटोकाल उल्लंघन की शिकायत
हरदा विधायक डाँ दोगने द्वारा की गई प्रोटोकाल उल्लंघन की शिकायत

हरदा विधायक डाँ दोगने द्वारा की गई प्रोटोकाल उल्लंघन की शिकायत
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- सोमवार को खिरकिया में आर.टी.ई. के तहत निजि स्कूलों में प्रवेशित बच्चों के फीस प्रतिपूर्ती का कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पधारे थे। उक्त शासकीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया गया। जिसकी शिकायत हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रमुख सचिव, म.प्र. विधानसभा, प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, आयुक्त नर्मदापुरम संभाग एवं हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर की गई है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि दिनांक 29/09/2025 सोमवार को म.प्र. के मान. मुख्यमंत्री महोदय हरदा जिले के खिरकिया में आर.टी.ई. के तहत निजि स्कूलों में प्रवेशित बच्चों के फीस प्रतिपूर्ती कार्यक्रम में पधारे थे। जिसमें मान. मुख्यमंत्री महोदय द्वारा हरदा जिले में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन / लोकार्पण किया गया। जो कि राज्य स्तरीय शासकीय कार्यक्रम था। उक्त राज्य स्तरीय शासकीय कार्यक्रम को जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है। जो कि अनुचित कृत्य है व कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनियों का अपमान है। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के पूर्व जारी किए जाने वाले मिनट टू मिनट कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन के लिए पूर्व मंत्री कमल पटेल का नाम प्रेषित किया गया और कार्यक्रम के मंच से भी जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूर्व मंत्री कमल पटेल को उद्बोधन देने के लिए आमंत्रित किया गया। पूर्व मंत्री कमल पटेल वर्तमान में पद पर (जनप्रतिनिधि) नही है। इस हेतु जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पूर्व मंत्री कमल पटेल को शासकीय कार्यक्रम के मंच पर आमंत्रित कर उद्बोधन करवाना व वर्तमान विधायक को मंच पर बोलने नहीं देना प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है व कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपमानित करना है। जिला प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा इस प्रकार का कृत्य पूर्व में भी किया जा चुका है साथ ही राज्य स्तरीय शासकीय कार्यक्रम में मान मुख्यमंत्री महोदय द्वारा हरदा जिले में होने वाले जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन/लोकार्पण किया गया। उन विकास कार्यों के शासकीय पत्थरों पर पूर्व मंत्री कमल पटेल का नाम अंकित किया गया है। जो कि अनुचित है व जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है। इस हेतु मेरा आपसे अनुरोध है कि उक्त प्रकरण को आप अपने संज्ञान में लेकर राज्य स्तरीय शासकीय कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के विरूध उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे एवं विकास कार्यों के शासकीय पत्थर पर पूर्व मंत्री कमल पटेल का नाम किस प्रोटोकॉल के अंतर्गत एवं किस अधिकारी व कर्मचारी के आदेशानुसार अंकित किया गया व क्यों ? इसकी जाँच कराकर दोषियों अधिकारियों / कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने का कष्ट करें, जिससे इस प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो सके।




