हरदा जिले में खरीफ फसल का सर्वे कर किसानों को तत्काल मुआवजा व बिमा राशी दी जाये – विधायक डाँ, दोगने
*हरदा जिले में खरीफ फसल का सर्वे कर किसानों को तत्काल मुआवजा व बिमा राशी दी जाये - विधायक डाँ, दोगने

*हरदा जिले में खरीफ फसल का सर्वे कर किसानों को तत्काल मुआवजा व बिमा राशी दी जाये – विधायक डाँ, दोगन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री व हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले के किसानों की खरीफ फसल का सर्वे तत्काल कराया जाकर उचित मुआवजा एवं बीमा राशि अतिशीघ्र दिलाये जाने की मांग की गई है।
हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा जिले में किसानों की खरीफ की मुख्य फसल सोयाबीन सहित अन्य फसल अति वर्षा के कारण खराब हो गई है। फसल में पीला मौजक एवं असर ईस्टेम फ्लाई (तना मक्खी) नामक रोग लग गया है। जिसके कारण फसल पीली होकर सूखने लगी है। खरीफ फसल में लगे रोग के कारण उत्पादन प्रभावित होगा और यदि उत्पादन प्रभावित होगा तो किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पडेगा। इस हेतु मेरा आपसे अनुरोध है कि किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए हरदा जिले में खरीफ फसल को आपदा ग्रस्त घोषित कर किसानों की खरीफ फसल का सर्वे कराया जाकर किसानों को तत्काल बीमा एवं मुआवजा राशि दिलाये जाने का कष्ट करे। जिससे किसानों को खरीफ फसल नुकसानी से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।




