ग्राम पंचायत आमासेल में पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: पहले से बने मकान पर ली जा रही सरकारी सहायता, सचिव पर भी गंभीर आरोप

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
सिराली के ग्राम पंचायत आमासेल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भारी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां एक सक्षम व्यक्ति संजू माणिक ने पहले से बने मकान पर सिर्फ छत डालकर योजना का लाभ उठाया है। गंभीर बात यह है कि यह सब पंचायत सहायक सचिव की मिलीभगत से हुआ है।
ग्राम आमासेल के निवासी ललित गारगे ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरदा एवं एसडीएम खिरकिया से की है। ललित का आरोप है कि संजू माणिक ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पीएम आवास योजना के तहत मकान निर्माण की राशि प्राप्त की, जबकि उसका मकान तीन साल पहले ही बन चुका था — सिर्फ छत डालनी बाकी थी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि पंचायत सहायक सचिव संजय कोगे ने खुद स्वीकार किया कि उसने संजू माणिक से पैसे लेकर उसका नाम योजना में डाला और धमकी दी कि यदि शिकायत की गई तो झूठे शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस बनाकर फंसाया जाएगा। यह साफ संकेत है कि ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ सिर्फ पैसे देने वालों को ही दिया जा रहा है, जबकि वास्तविक गरीब व पात्र परिवार योजना से वंचित हैं।
सहायक सचिव पर यह भी आरोप है कि वह आये दिन ग्रामीणों से पैसे लेकर आवास योजना का लाभ बांट रहा है, जिससे पात्र गरीब परिवारों के साथ खुला अन्याय हो रहा है।
ललित गारगे ने संजू माणिक के सभी दस्तावेजों की जांच कर शासकीय राशि की रिकवरी और भ्रष्टाचार में लिप्त सचिव पर कार्रवाई की मांग की है