दामजीपुराबैतूलमध्य प्रदेश
Trending
दामजीपुरा पुलिस की सख्ती — नियम तोड़े तो सीधे चालान!
दामजीपुरा पुलिस की सख्ती — नियम तोड़े तो सीधे चालान!

दामजीपुरा पुलिस की सख्ती — नियम तोड़े तो सीधे चालान
दामजीपुरा। मोहदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी दामजीपुरा में पुलिस ने रविवार को यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक सवारों, बिना सीट बेल्ट कार चालकों और दुकानों के सामने गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों पर शिकंजा कसते हुए चालान बनाए।
ASI बी.एस. नाथ ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे और नियमों की अनदेखी चिंता का विषय है। इसलिए यह सख्त अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान आरक्षक देवेंद्र गोहते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ASI भारत नाथ साहब ने कहा
सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग ज़रूरी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील:
यातायात नियमों का पालन करें–सुरक्षित रहें, जीवन बचाएं।




