बैंक कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 42 यूनिट रक्तदान कर रचा रिकॉर्ड
बैंक कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 42 यूनिट रक्तदान कर रचा रिकॉर्ड

बैंक कर्मचारियों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, 42 यूनिट रक्तदान कर रचा रिकॉर्ड
संवाददाता ईस्हाक गौरी
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल माने ने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न विभागों के सहयोग से समय-समय पर शिविर लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया आनंद नगर शाखा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बैंक स्टाफ और प्रबंधक श्री विश्वरंजन मिश्रा सहित अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
डॉ. माने ने जानकारी दी कि मनुष्य के शरीर में औसतन 4.5 से 5 लीटर रक्त होता है। पुरुषों में प्रति किलो 76 मिलीलीटर तथा महिलाओं में 66 मिलीलीटर रक्त पाया जाता है। सुरक्षित रूप से अधिकतम 8 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम तक रक्त लिया जा सकता है, जो सामान्यतः 300–400 मिलीलीटर होता है।
उन्होंने बताया कि शरीर इस रक्त की कमी को शीघ्र ही पूरा कर लेता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच और वजन 45 किलो से अधिक हो, रक्तदान कर सकता है। सामान्यतः एक व्यक्ति हर 3 महीने में यानी वर्ष में 4 बार रक्तदान कर सकता है



