आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न
महेश मरेठा, पिपलिया मंडी
पिपलिया मंडी भाजपा मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में नवनिर्वाचित भाजपा जिला महामंत्री महेश जूनवाल, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा एवं जिला सह-कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुश्री रिंकू गौतम, नगर परिषद उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनुदेव आर्य, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र भारद्वाज, प्रवीणा गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोहर महामाया एवं माया जगदीश मालवीय सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मनोहर महामाया ने किया, जबकि आभार युवा मोर्चा जिला मंत्री दीपक शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने एवं सेवा कार्यों को और प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।




