हरदा

7 करोड़ का महाघोटाला… 17 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट गायब,

कलेक्टर के आदेश का ही पालन नहीं कर रहे अधीनस्थ अधिकारी अब कलेक्टर ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम 

7 करोड़ का महाघोटाला… 17 महीने बाद भी जांच रिपोर्ट गायब,

कलेक्टर के आदेश का ही पालन नहीं कर रहे अधीनस्थ अधिकारी अब कलेक्टर ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

हरदा – कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया कि उनके द्वारा वर्ष 2024 में हरदा नगर पालिका परिषद और पीडब्ल्यूडी के गंभीर भ्रष्टाचार प्रकरणों की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें करोड़ों रुपये के घोटाले उजागर हुए थे—

1 मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना कायाकल्प वन में घटिया सड़क निर्माण।

2 वर्ष 2019 से 2024 तक ढाई करोड़ रुपये का JCB भुगतान घोटाला।

3 नगर पालिका परिषद एवं PWD द्वारा एक ही सड़क पर दो बार राशि निकालकर घटिया निर्माण, जिससे 2 करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार।

इन मामलों की जांच के लिए अप्रैल 2024 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा समिति गठित की गई थी। लेकिन आज 17 महीने बाद भी कोई जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है।

तथ्य यह है कि

इस दौरान कलेक्टर कार्यालय द्वारा आठ बार अनुस्मारक पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिनमें 12/09/2025 को जारी हुआ आख़िरी अनुस्मारक पत्र (क्रमांक 7657/मंत्री/संसदीय/2025) भी शामिल है।

इसके बाद दिनांक 18/09/2025 को नगर पालिका परिषद हरदा से कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया, जिसमें स्पष्ट शब्दों में उच्च स्तरीय जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग रखी गई।

आज कलेक्टर से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने इस पूरे मामले में कड़ा विरोध दर्ज कराया। कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया है कि अगले 8 दिनों में जांच रिपोर्ट मंगाई जाएगी।

ज्ञापन देते समय नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी के साथ वरिष्ठ पार्षद अहद खान और विधायक प्रतिनिधि संजय जैन भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पार्षद अहद खान ने कहा कि—

“लगातार शिकायतों और आठ बार अनुस्मारक पत्र भेजे जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट का प्रस्तुत न होना प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि 8 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं होती है तो यह साफ हो जाएगा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए जानबूझकर प्रकरण दबाया जा रहा है, और इस पर हम जनता के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!