Uncategorized

नरसिंहगढ करणी सेना का विस्तार नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन

 

राजू बैरागी जिला ब्यूरो राजगढ़ 9977480626

नरसिंहगढ करणी सेना द्वारा आमजन को हरदा घटना की सत्यता एवं बर्बरता बताने हेतु जन जागरण अभियान को गति प्रदान करने हेतु करणी सेना परिवार का तहसील में विस्तार करते हुए नए करणी सैनिकों को संगठन में जोड़ा गया एवं नए दायित्व सौंपे गए। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कुंवर दिनेश सिंह उमठ ठिकाना आवली को नरसिंहगढ़ तहसील के अध्यक्ष पर मनोनीत किया गया एवं नरसिंहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पर कु. सुरेंद्र सिंह ठिकान बरायठा को एवं नरसिंहगढ़ नगर अध्यक्ष कुंवर प्रतीक सिंह जी खींची हनी बना को नियुक्त किया गया।

राजगढ़ जिला अध्यक्ष कु.मयंक प्रताप सिंह मुवालिया के नियुक्ति पत्र जारी करने के उपरान्त सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों का करणी सेना एवं राजपूत समाज के साथियों ने स्वागत किया।

पूर्व पदाधिकारियों को पदोन्नत करते हुए नए दायित्व सौंप गए।

संगठन में पहले पुरानी कार्यकारिणी भंग की जाती थी एवं फिर नए दायित्व दिए जाते थे लेकिन इस बार नई पहल करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने पूर्व पदाधिकारीयो को पहले पदोन्नति किया उसके उपरान्त नए दायित्व सौंपे, इसी क्रम में पूर्व तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंद्रावत ठिकाना कड़िया चंद्रावत को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया एवं कु.नरेंद्र सिंह हाडा पिंटू बना को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!