
जिले के सभी संगठनात्मक 30 मण्डल में निकलेगी तिरंगा यात्र
एक एक घर में लहराएगा तिरंगा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला मुख्यालय पर निकलेगा मौन जूल
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। जिले के सभी संगठनात्मक 30 मंडलो में तिरंगा यात्राएं निकली जाएगी। स्वतन्त्रता आंदोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों एवं शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिला मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार को जिले के सभी संगठनात्मक 30 मंडलो में तिरंगा यात्रा को लेकर मंडल बैठके संपन्न हुई।
बडोरा, दुनावा और मुलताई नगर मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ 10 अगस्त से किया जा रहा। इस अभियान में कार्यकर्ता जुट गए है। 10 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला केंद्र पर मौन जुलूस निकालने के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आम जनता और विभिन्न संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री एवं तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 3 चरणों मे सम्पन्न होगा। 10 से 13 अगस्त तक सभी संगठनात्मक 30 मण्डलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक जिले भर में शहीद स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों, प्रतिष्ठानों पर आम नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा लहरायेंगे एवं 15 अगस्त को झंडा फहराने के बाद शाम को सम्मानपूर्वक उतारना भी कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे। स्वच्छता अभियान के बाद पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ युद्धवीरों, शहीदों और देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घर पहुंचकर परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
नई पीढ़ी को बतायेगे विभाजन की त्रासदी –
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि अभियान के तहत 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन एक संगोष्ठी का आयोजन कर देश के विभाजन के समय पीड़ितों के परिजनों से भेंट करने के साथ प्रदर्शनी और अन्य माध्यमों से युवाओं को देश के विभाजन की विभीषिका से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले भर के सभी घरों में तिरंगा पहुंचे और शान से लहराये इसके लिए जिला बैठक के बाद मण्डल बैठकों का क्रम चल रहा है। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व सभी कार्यकर्ता अभियान को ऐतेहासिक रूप से सफल बनाने जुट गए हैं। अभियान के जिला सहसंयोजक भास्कर मागरदे एवं ममता मालवी ने समस्त कार्यकर्ताओ, सामाजिक संगठनों एवं देश भक्त नागरिकों से तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है।