देवलघाट आश्रम में पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठित, पत्रकारों ने लिया निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प

देवलघाट आश्रम में पत्रकारों की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी गठित, पत्रकारों ने लिया निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्
भीमपुर (दामजीपुरा): बीते रविवार दिनांक 03- 07- 2025 को मां ताप्ती के पावन तट पर स्थित देवलघाट आश्रम में रविवार को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक भर के पत्रकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से सदस्यता ग्रहण की।
बैठक का आयोजन संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया और जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा सहमति से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह राजपूत ने की।
बैठक के दौरान लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए वरिष्ठ पत्रकार नवीनसिंह गौतम, श्याम आर्य और इद्रीश विराणी की उपस्थिति में ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
गठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:
संरक्षक: नवीनसिंह गौतम
कार्यकारिणी अध्यक्ष: इदरीश विराणी
अध्यक्ष: पंकज सिंह राजपूत
उपाध्यक्ष: श्यामजी यादव
महासचिव: श्याम आर्य
सचिव: मुकेश बामने
संयुक्त सचिव: अलकेश धुर्वे
कोषाध्यक्ष: मुकेश ‘पिंटू’ पेठे
सह-कोषाध्यक्ष: सुखनंदन उइके
विशेष सदस्य के रूप में शामिल हुए:
युनुस खान, जाहिद खान, अंकितसिंह तोमर, प्रवीण (सोनू) जायसवाल, पप्पू काकोडिया, लोकेश मोरसे, हरीश (लालन) राठौर, अभिषेक आर्य, प्रदीप यादव, किसन वर्टी, भरत यादव, विनोद (महेश्वर )राठौर, तबरेज खान केशर पालवी, दीपक बडौदे।
पत्रकारिता के मूल्यों पर हुआ मंथन
बैठक में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि गठित कार्यकारिणी पत्रकारों की आवाज़ को संगठित करने के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं को उजागर करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
“एक पेड़ मां के नाम” – भावनात्मक पहल
कार्यक्रम के समापन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया और वृक्षों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सभी ने संकल्प लिया। इस पहल ने आयोजन को एक भावनात्मक और पर्यावरणीय संदेश के साथ सार्थक बना दिया।
संवाद, संगठन और संकल्प का यह संगम पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा।