भक्ति, भंडारा और बहार – उड़दन आश्रम में मनाया जाएगा संत रामपाल जी महाराज का 75वां अवतरण दिवस

भक्ति, भंडारा और बहार – उड़दन आश्रम में – मनाया जाएगा संत रामपाल जी महाराज का 75वां अवतरण दिवस
बैतूल (म.प्र.)। बैतूल जिले के ग्राम उड़दन स्थित सतलोक आश्रम में 06 से 08 सितंबर 2025 तक जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का 75वां अवतरण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर तीन दिवसीय महाविशाल आध्यात्मिक सत्संग, अखंड पाठ, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, रक्तदान-देहदान शिविर, दहेज-मुक्त विवाह एवं नामदान का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आश्रम प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए बैठने के लिए स्थाई शेड साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रहने, खाने और पीने की उत्तम व्यवस्था की गई है।
24 घंटे चलेगा महाभंडारा
कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देशी घी के बूंदी लड्डू, जलेबी, पूड़ी, दाल आदि का भंडारा चौ बीसों घंटे चलता रहेगा। भंडार गृह में आटा, दाल, चावल और शक्कर का भरपूर स्टॉक कर लिया गया है।
12 आश्रमों में मनाया जाएगा उत्सव
आश्रम के सेवादार विष्णुदास ने बताया कि 08 सितंबर 1951 को हरियाणा प्रांत के धनाना गांव में संत रामपाल जी महाराज का जन्म हुआ था। उन्होंने सर्व मानव समाज को सर्वधर्मग्रंथ प्रमाणित सतभक्ति विधि बताई है। उनके 75वें अवतरण दिवस का यह महोत्सव न केवल उड़दन आश्रम बल्कि देशभर के कुल 12 आश्रमों में एक साथ मनाया जाएगा।
सर्वधर्म प्रेमी जनता के लिए खुला निमंत्रण
आयोजकों ने बताया कि यह तीन दिवसीय महोत्सव जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। इसमें सभी धर्म और समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालु अमर वाणी का पाठ, आध्यात्मिक प्रवचन, सत्संग और खुला भंडारा का लाभ ले सकेंगे।





Sat Saheb ji