बारिश में उजड़ा ग्रामीण का आशियाना, मंदिर सेवक परिवार हुआ बेघर
भीमपुर ब्लॉक के मोहटा पंचायत का मामला, प्रशासन से मुआवज़े की गुहार

बारिश में उजड़ा ग्रामीण का आशियाना, मंदिर सेवक परिवार हुआ बेघर
भीमपुर ब्लॉक के मोहटा पंचायत का मामला, प्रशासन से मुआवज़े की गुहार
संवाददाता : इदरीश विरानी
दामजीपुरा (बैतूल)। भीमपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मोहटा में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। गाँव के निवासी शिवकुमार सोनी, वर्षों से मंदिर की सेवा करते हुए बेहद साधारण परिस्थितियों में अपना जीवन गुज़ार रहे हैं, अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
बारिश से मकान ढह जाने के बाद न तो सिर पर छत बची और न ही बच्चों के बैठने की जगह। शिवकुमार का कहना है कि कई बार ग्राम पंचायत से गुहार लगाई, लेकिन अब तक न तो कोई मदद मिली और न ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।
गाँव वालों का कहना है कि मंदिर सेवक का घर टूटना किसी बड़ी त्रासदी से कम नहीं। कठिन परिस्थितियों में गुजर-बसर करने वाला यह परिवार अब बेघर होकर बदहाली का सामना कर रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की बेरुख़ी साफ दिखाती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ आज भी गरीब और ज़रूरतमंद तक नहीं पहुँच पा रहा। आदिवासी अंचल की यह तस्वीर विकास पर सवाल खड़े कर रही है।
इनका कहना
“बारिश की वजह से शिवकुमार सोनी का मकान गिर गया है। इसकी सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। पटवारी द्वारा सर्वे कर , जिसके बाद उन्हें सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना नए लिस्ट में सर्वे नाम है
जैसे ही नए लिस्ट काम चालू होगा तब हमारे द्वारा दिया जाएगा।
रामकिसान सोनारे
ग्राम पंचायत मोहटा सचिव




